फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ पर रिपोर्ट से भड़के बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी के साथ हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने से आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला डाल दिया। जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार शाम बिजली विभाग की टीम एसडीओ नवीन कुमार अहिरवार के नेतृत्व में देवनगर चौराहा स्थित मोहल्ला नया भवानीराम में विद्युत चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम जब राजेश शुक्ला के घर पर चेकिंग के लिए पहुंची तो विद्युत के लिए एक अलग लाइन देख एसडीओ ने कनेक्शन काटने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।

इससे राजेश व उसके दोस्तों ने हंगामा करते हुए एसडीओ के साथ हाथापाई कर दी। इस मामले में एसडीओ नवीन कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह कनेक्शन काटने के लिए बोले तो राजेश शुक्ला ने अपने साथी रामराजा व मुन्ना सिंह के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर हाथापाई की। इसके अलावा उनकी जेब से 5 हजार रुपये निकालकर घड़ी छीन ली।
विज्ञापन


एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास, बिजली चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया। उधर, राजेश शुक्ला की पत्नी पम्पी शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ अपने दो कर्मचारियों के साथ उनके घर आए और बिल जमा होने के बावजूद उनका कनेक्शन काट दिया।

जब घर में घुसने लगे तो उसने विरोध किया इस पर उसके साथ अभद्रता करने लगे। उसे बचाने आए मोहन सिंह के साथ भी उन्होंने मारपीट की। जिस पर पुलिस ने एसडीओ के खिलाफ जबरन घर में घुसने एवं महिला के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीओ के साथ मारपीट और फिर उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज किए जाने से आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने स्थानीय कार्यालय में ताला डाल दिया। जिसके चलते अपने काम से बिजली विभाग आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। कार्यालय में ताला लटके होने के कारण बिजली बिल जमा करने व निकलवाने सहित अन्य कामों को लेकर जो लोग आफिस पहुंचे, उन्हें वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। जिसके चलते लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला डाला, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें