फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बड़ागांव में अपनी गुंडई के चलते दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान को धमकी देने के अलावा ग्रामीणों से मारपीट कर चुका है। पुलिस ने इसके पास एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। इसके साथ ही बीते दिनों तमंचे के बल पर इसके बेटे व उसके दोस्त ने एक युवती की शादी तुड़वाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


कदौरा पुलिस के लिए सिरदर्द बना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जागे निषाद पुत्र छदम्मी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गांव में दबोच लिया। बीते दिनों जागे निषाद उस वक्त चर्चा में आया था जब उसके बेटे व उसके दोस्त ने गांव की एक युवती की तमंचे के बल पर शादी तुड़वाने की धमकी दी थी।

इसके अलावा जागे ने प्रधान के घर में घुसकर महिला के साथ गाली गलौच व तमंचा लगाते हुए धमकी दी थी। फिर एक बेवा महिला के साथ छेड़खानी कर गांव में उपद्रव किया था। इसकी शिकायत प्रधान व ग्रामीणों ने थाने में की थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


मगर उसके पकड़े न जाने से गांव में दहशत का माहौल था। जागे के खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, लूट व अवैध असलहा रखने समेत लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैैं। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ दर्ज हैं कई मामले, ग्रामीणों के साथ कई बार कर चुका मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें