फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से बहन, भांजा, भांजी सहित युवक घायल, बहन व भांजी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हाईवे पर बाइक फिसली, भाई-बहन समेत चार घायल

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मायके आई बहन व भांजे-भांजी को बाइक से कानपुर उनकी ससुराल छोड़ने जा रहा युवक हाईवे पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से बहन व उसकी भांजी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि युवक व उसका भांजे को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

इटावा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (25) बहन सोनम (30) को बाइक से उसकी ससुराल कानपुर छोड़ने जा रहा था। बाइक पर उन दोनों के अलावा भांजी नेत्री (8) व कृष्णा (4) भी साथ थे। जैसे ही उनकी बाइक मुरादगंज में हाईवे पर पहुंची कि सड़क पर पड़ी गिट्टी पर पहिया चढ़ने से बाइक सड़क पर जा गिरी। इससे चारों घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बहन सोनम व नेत्री को गंभीर रुप से घायल होने के चलते कानपुर रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार धर्मेंद्र के हेलमेट पहने होने की वजह से सिर पर मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें