फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में हुई छात्र की आत्महत्या के मामले में एसडीएम बिधूना ने मंगलवार से जांच शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोई भी व्यक्ति इस घटना के संबंध में कोई भी साक्ष्य देना चाहता हो तो वह कार्यालय दिवस में उपस्थित होकर साक्ष्य दे सकता है।
मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में 10वीं के छात्र मनीष सिंह निवासी जहरूलिया कोतवाली औरैया ने 21 मार्च को स्कूल परिसर में ही सीढ़ियों से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले पर स्कूल प्रशासन ने छात्र को मनोरोगी बताया था। इस बात की पुष्टि छात्र मनीष के पिता सीताराम सिंह और भाई लोकेंद्र ने भी की थी। विद्यालय परिसर में हुई इस घटना को लेकर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए थे। जांच एसडीएम बिधूना को मिली थी। हालांकि लिखित आदेश न मिल पाने के कारण जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी थी। मंगलवार को लिखित आदेश मिल जाने के बाद से एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी साक्ष्य देना हो तो वह कार्यालय दिवस में उपस्थित होकर इस घटना का साक्ष्य दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर छात्र मनीष के पिता सीताराम सिंह ने विद्यालय के एक शिक्षक व उसके बेटे समेत तीन पूर्व छात्रों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। दिबियापुर एसओ का कहना है कि मंगलवार देर शाम मृतक छात्र के पिता ने शिक्षक उसके बेटे व तीन पूर्व छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।

- नवोदय छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच शुरू
- एसडीएम ने विज्ञप्ति जारी कर साक्ष्य देने को कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें