फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर दूध व गुटखे के भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन। खाद्य विभाग की डीओ डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कालपी व जोल्हूपुर मोड़ पर अभियान चलाया। टीम ने हाइवे पर भी अभियान चलाया।

इसमें कालपी के ग्रामीण क्षेत्रों से वाहनों में ले जा रहे क्विंटलों दूध को पकड़ा। करीब आधा दर्जन दूधियों के नमूने लिए। इसी के साथ दयाल गोल्ड व सूर्या ब्रांडों के गुटखे के भी नमूने लिया। टीम की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की डीओ डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कालपी व जोल्हूपुर मोड़ के बाजारों में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने हाइवे पर भी कई दूध के वाहनों को पकड़ा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह के अनुसार टीम ने सबसे पहले कालपी में अभियान चलाया। इसमें मनोज कुमार पुरवार की दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से दयाल व सूर्या गोल्ड गुटखे के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


वही दुकान में रखे करीब 110 पैकेट गुटखे को मौके से सीज किया गया। कालपी में ही गोविंद सिंह दुकान से सरसों का तेल नमूना लिया। इसके बाद टीम ने जोल्हूपुर गोविंद सिंह की डेयरी से दूध का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने कानपुर हाइवे पर चेंकिग की। इसमें टीम ने चौरासी गुंमद के पास एक पिकअप को पकड़ा। इसी के साथ कालपी में भी एक बोलेरों गाड़ी को पकड़ा, इसमें करीब चार क्विंटल दुध था। पकड़े गए दूध के नमूने लिए तो दूधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

फोटो नंबर-26-नमूना लेती जांच टीम

छापेमारी कर दूध व गुटखे के सैंपल लिए
दयाल गोल्ड, व सूर्या गुटखे के भरे नमूने
110 पैकेट गुटखा सीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें