फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। थाना क्षेत्र में एक खेत में आग लगने से गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो लाख रुपये कीमत की गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन


माधौगढ़ के ग्राम सुरपतिपुरा निवासी अशोक कुमार का गांव के बाहर तीन बीघा का खेत है। उसके खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी। मंगलवार की सुबह अचानक खेत में आग लग गई। आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने खेत में आग लगी देखी तो गांव में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में खेत मालिक अशोक व ग्रामीण खेत पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। थोड़ी देर बाद पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खेत में खड़ी गन्ने की फसल पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन


अशोक गुप्ता ने बताया कि उसके बगल के खेत में गांव के शिवभान सिंह भदौरिया का खेत है। शिवभान में सुबह खेत में खरपतवार में आग लगा दी और घर चले गए। आग की लपटों से उनके खेत में खड़ी फसल चपेट में आ गई। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अशोक ने शिवभान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


-किसान ने पड़ोसी खेत मालिक के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें