माधौगढ़। खेतों पर जा रहे ग्रामीणों को हरौली नहर पुलिया में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पानी में पड़ा होने के कारण शव काफी सड़ चुका था जिस कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली नहर पुल में शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव मिला। जब सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे तभी शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर शिनाख्त करवाई।
शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रामसहाय सिंह ने बताया कि नहर में कई दिनों से शव पड़े होने के कारण शव की शिनाख्त नही हो सकी है। सिर में चोट के गहरे निशान है। शरीर पर कपड़े नहीं हैं। वहीं सिरसाकलार में महिला का शव मिलने के मामले के बाद पुलिस दोनों शवों के तार जोड़कर देख रही है।