फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने को लेकर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। स्कूल की जमीन से कब्जा हटाने पर दबंग ने जान से मारने की धमकी दी है। नियामतपुर बैहारी में सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जे को ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने जेसीबी से गिरवा दिया था। कब्जा करने वाले दबंग ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।


थाना क्षेत्र गांव नियामतपुर बैहारी निवासी सुधीश कुमार पुत्र जगदीश नारायन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय की सरकारी जमीन पर कब्जा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिले के अधिकारियों से की थी। सोमवार को जिला प्रशासन ने कब्जे को जेसीबी ढहा दिया। इस मामले को लेकर अवैध कब्जेदारों के सहयोगी बैहारी स्कूल में शिक्षामित्र सरोज कुमार ने मोबाइल पर सोमवार की रात साढ़े आठ बजे फोन पर गाली गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र व उसके सहयोगियों से उसे व परिवार को जानमाल के खतरे का अंदेशा है। यह लोग कभी भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। इससे वह व परिवार के लोग चिंतित हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कब्जा हटवाने में शिकायतकर्ता को जान की धमकी
सोमवार की दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवाया था कब्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें