फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के रुपये न देने पर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा झाबर गांव में डंडे से पीटकर किसान की हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने उधार दिए 22 हजार रुपये वापस न करने पर हत्या की वारदात स्वीकार की है। बताया कि वह चोरी के आरोप में जेेल गया था, जमानत में काफी पैसा खर्च हो गया था। इस समय वह एक-एक पैसे के लिए मोहताज था। उसने 22 हजार रुपये ओमप्रकाश से वापस मांगे। मना करने पर डंडे से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के पुरवा झाबर गांव में मंगलवार की रात खेत पर सो रहे किसान ओमप्रकाश (40) पुत्र जय सिंह राजपूत की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक ओमप्रकाश के छोटे भाई अमृत सिंह ने पड़ोसी गांव विधीपुरा के निवासी रामदयाल (30) पुत्र मुंशीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को कोतवाली में इंस्पेक्टर बलिराज शाही ने बताया कि आरोपी रामदयाल को जगदीशपुर गांव के पास से पकड़ लिया गया।

उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया। पकड़े गए रामदयाल ने पुलिस को बताया कि वह पंद्रह दिन पहले जेल से छूटकर आया था। दो मई की रात गांव के ही बृज किशोर पुत्र सोने लाल के घर से जेवरात और 5000 रुपये नकदी चोरी हुई थी। इस पर उसके विरुद्ध बृज किशोर ने अजीतमल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पंद्रह दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। जमानत कराने में उसका बहुत खर्च हुआ था। ऐस में वह ओम प्रकाश से अपने उधार दिए रुपये वापस मांग रहा था। मना करने पर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी बलिराजशाही ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें