फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नदी में नहाने गया युवक नहाते समय गहरे पानी मेें चले जाने से डूब गया। पुलिस ने नदी में जाल डालकर तलाश की। काफी मशक्कत के बाद रात 11 बजे युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव परवर मड़ैया निवासी शिव कुमार (38) पुत्र रामसिया सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गांव के पास से निकली पहूंज नदी में गांव के कुछ लोगों के साथ नहाने गया था। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस व परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी में खोजने का प्रयास किया। काफी खोजबीन के बाद रात 11 बजे गोपालपुर पुल के पास उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला। शव को नदी से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम फैल गया। युवक गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें