फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के हमराही पर ट्रैक्टर चालकों से वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पुलिस संरक्षण में बालू के अवैध खनन की चर्चाओं के बीच सीओ के हमराही पर उगाही के आरोप से हड़कंप मचा है। शिकायत लखनऊ तक होने पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने भी आनन फानन में मामले की जांच शुरू करा दी। इसके अंतर्गत एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी शनिवार को कोंच पहुंचे और सीओ के हमराही के बयान लिए।
विज्ञापन


बता दें कि कोंच तहसील क्षेत्र में बालू के व्यापक स्तर पर अवैध खनन होने और पुलिस के संरक्षण में इसके गोरखधंधे के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात सीओ कोंच संदीप वर्मा के हमराही सिपाही अनुज यादव ने ग्राम हरदोई गुर्जर के पास जालौन जाने वाले मोड़ पर सीओ के नाम से दो ट्रैक्टर वालों से 30 हजार रुपये की वसूली की थी। यह भी बताया गया है कि बालू की रायल्टी भी जमा थी।

पीड़ित देवेंद्र यादव निवासी ग्राम धनौरा कोतवाली जालौन ने हमराही अनुज यादव के साथ किए गए लेनदेन का पूरा वीडियो बना लिया और पुलिस मुख्यालय से लेकर शासन स्तर तक इसकी शिकायत कर दी है। शिकायत शासन में पहुंचने के तत्काल बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है और आनन फानन में मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी को सौंप दी गई। शनिवार दोपहर एएसपी कोंच पहुंचे और सिपाही के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी उनकी मामले के वादी से बात नहीं हुई है, वह कहीं बाहर गया है। उससे बात करने के बाद देखेंगे कि मामला क्या है। यदि अवैध वसूली में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है। वहीं सीओ संदीप शर्मा का कहना है कि उनके हमराही पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। जिसके चलते उसे उनके हमराही के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल, शासन तक पहुंचा मामला, एएसपी को मिली जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें