फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने विवाहिता को घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी एक विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी गीतू उर्फ दिव्या पत्नी दीपक कुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी बाबूराम के पुत्र दीपक कुमार से 27 जून 2018 को हुई थी। ससुरालीजन उससे दहेज के रूप में दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। उसने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी तो दोनों ने ससुरालीजनों को समझाते हुए मांग पूरा करने में असमर्थता जताई।

मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुरालीजनों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 21 अगस्त 2018 को ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति व ससुर के अलावा सास सुषमा देवी, ननद शारदा के अलावा रिंकू पुत्र दयाशंकर निवासी इंदिरा नगर नई बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से भगाया
- दो लाख रुपये की मांग करने का लगाया आरोप,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें