फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला व उसके परिवारीजनों को पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पांच लोगों ने महिला व उसके परिजनों को पीटा। आरोप है कि 50 हजार रुपये ले गए और दुकान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन



दिबियापुर तिराह रोड निवासी नेहा गुप्ता पत्नी कौशलेंद्र गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसके जेठ व देवर शैलेंद्र गुप्ता से कुछ युवक रंगदारी मांगते हैं। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से जेठ ने की। इसी बात से नाराज होकर पांच लोग घर में लगभग 11 बजे जबरन घुस आए और गालीगलौज करते हुए बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला ने बताया कि अलमारी में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए और सास, ससुर को पीटा। घर में रखे रजाई, गद्दे, कपड़ों में आग लगा दी। दुकान में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए, जहां दोनों के बीच पुलिस ने समझौता कराया। इससे मामला दर्ज नहीं हो सका था।


मौरंग व्यापारी ने रंगदारी मांगने की शिकायत कई बार पुलिस से की लेकिन व्यापारी की कोई सुनवाई नहीं की गई। दिबियापुर तिराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब व्यापारी के घर में मारपीट आदि की घटना को लोगों ने देखा। व्यापारी रो-रोकर यहां कहता हुआ देखा गया कि आखिर मेरा क्या कसूर था, जो हम लोगों के साथ मारपीट की गई और और किस बात की रंगदारी मांगते हैं। हम अपना व्यापार करते हैं तो हम रंगदारी किस बात की दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लूट का आरोप, पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ा, समझौता कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें