फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व सोने की चेन न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को ससुरालियों
विज्ञापन

ने पीटा, घर से निकाला
- बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे ससुरालीजन
08- घटना की जानकारी देती घायल रश्मि देवी
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दहेज में सोने की चेन व बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को विवाहिता रश्मि देवी पुत्री अमर सिंह राठौर ने बताया कि उसका विवाह सुनील कुमार पुत्र रामबाबू निवासी हरौली भरेह इटावा के साथ 24 अप्रैल 2012 को हुआ था। शादी के बाद से पति सुनील कुमार, ससुर रामबाबू, सास गुड्डी देवी, ननद ज्योत्सना ने उससे सोने की चेन व बाइक की मांग उसके पिता से की। मांग पूरी न होने पर उसे व उसकी दो पुत्रियां अनन्या (पांच), अनुष्का (ढाई) के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग आए। मायके वालों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें