अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)।
खजुवैया गांव में आसपास के बड़े जुआरी होने की सूचना पर सीओ औरैया वंदना सिंह ने सहायल थाना पुलिस की मदद से छापेमारी की। लेकिन सीओ के पहुंचने से पहले ही जुआरी भाग निकले। मौके पर बरामद दो बाइकों को सीज किया गया। मामले में यूपी-100 व चीता मोबाइल की संलिप्तता उजागर हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम खजुवैया में बड़े जुआरियों का जमावड़ा होने की सूचना सीओ औरैया वंदना सिंह को मिली। इसपर सहायल थाना पुलिस के साथ सीओ मौके पर पहुंची। जब सीओ गांव जा रहीं थी तो खजुवैया मोड़ पर यूपी-100 की गाड़ी खड़ी मिली। जबकि क्षेत्र में एक चीता मोबाइल की टीम मिली। टीम की क्षेत्र में मौजूदगी पर इनके जुआरियों के साथ मिलीभगत का शक सीओ औरैया को हुआ। इसके बाद सीओ ने दिबियापुर थानाध्यक्ष विष्णु गौतम से यूपी 100 की टीम का शाम 4:30 से पांच बजे के बीच में तैनाती प्वाइंट की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि टीम का प्वाइंट मंडी समिति गेट होना चाहिए। इसके साथ ही चीता मोबाइल की लोकेशन की भी सीओ ने जानकारी ली। सीओ ने बताया कि वह सहायल थाने की ओर जा रही थीं। तभी खजुवैया में जुआ होने की जानकारी मिली। मौके पर मिली दो बाइकें मिली हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया।
-सीओ के पहुंचने से पहले ही बाइक छोड़ भागे जुआरी
- यूपी 100 व चीता मोबाइल की संलिप्तता की सुगबुगाहट
- बाहर के जुआरियों की मौजूदगी की सूचना पर सीओ पहुंची थी मौके पर