फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में बकरियां चराने गई नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े को आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धारा 151 में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी संजीव त्यागी को दिए पत्र में बताया है कि विगत पांच दिसंबर की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री हाईवे किनारे खेतों पर बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक पुत्री का मुंह दबाकर खेत की ओर खींच ले गया और दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण खेत की ओर भागे तो आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने उसकी पुत्री को बेहोशी की हालत में खेत पर पड़ा पाया। सूचना उन्होंने यूपी 100 डायल पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पुत्री को अस्पताल भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने मुरादगंज पुलिस चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने के निर्देश अजीतमल कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह को दे दिए गए हैं। पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें