फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब समेत दो महिलाएं पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी कर घर जा रहे होमगार्ड को लूटा
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाले की घटना
चुर्खी थाने में तैनात है होमगार्ड, मोबाइल व रुपये छीन
अमर उजाला ब्यूरो
आटा। बाइक सवारों ने ड्यूटी कर घर लौट रहे होमगार्ड को लिफ्ट देकर मोबाइल व रुपये छीन लिए। होमगार्ड ने तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और होमगार्ड को नशे में होना बताकर मोबाइल व रुपये गिरना बता रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापुर निवासी होमगार्ड मोहर सिंह (30) पुत्र रामप्रकाश चुर्खी थाने में तैनात है। शनिवार शाम ड्यूटी कर वह अपने गांव लौट रहा था। पहले उसने चुर्खी से त्योहार के लिए कुछ सामान खरीदा और कालपी बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करने लगा। तभी दो बाइक सवार आए और उरई तक जाने को कहकर उसे बाइक में बैठा लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला के पास पहुंचते ही बाइक सवार एकांत में ले गए और उससे रुपये मांगने लगे। जब मोहर ने विरोध किया तो बाइक सवारों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी और जेब में पड़ा मोबाइल, एक हजार रुपये व खरीदा सामान छीन कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मोहर किसी तरह आटा थाने पहुंचा, जहां पर उसने लूट की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि होमगार्ड मोहर शराब का आदी है। शाम को भी उसने शराब पी रखी थी, जिससे रास्ते में कहीं उसका मोबाइल गिर गया। क्षेत्र में पता किए जाने पर लूट की कोई जानकारी नहीं हुई। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें