फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या में पुलिस ने दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र स्थित नूरपुर गांव में वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को दबोचा है, जिनके नाम तो नहीं खोले गए, लेकिन पुलिस की शक की सुई इन्हीं पर टिकी है। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि हत्या की वजह रंजिश नहीं बल्कि कुछ और ही नजर आ रही है। अभी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


नूरपुर गांव निवासी भगवान सिंह (65) शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर स्थित जानवरों के बाड़े में सो रहे थे। तभी उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भगवान के बेटे रामकेश ने छोटे के बेटों मोहित और कल्लू के अलावा दो सगे भाइयों ने सुल्तान व मलखान के खिलाफ पिता की हत्या की तहरीर दी थी।

रामकेश के मुताबिक मोहित और कल्लू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनका पिता के साथ गांव के कई अन्य लोग भी विरोध करते थे। इस कारण दोनों गांव से निकलकर अब पड़ोस के गांव टिकावली में रहते थे। उन्हीं दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने शनिवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम नहीं खोले है।
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धाें से पूछताछ की जा रही है। यह हत्या पुरानी रंजिश नहीं बल्कि किसी अन्य वजह से की गई है। इसकी छानबीन की जा रही है और भी कई तथ्य उभरकर सामने आए है। जिससे अनुमान है कि जल्द हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


-रंजिश की जगह कुछ और मान रही पुलिस हत्या की वजह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें