फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ किसान का हत्यारोपी कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। तीन दिन पूर्व खेत पर अधेड़ किसान की हत्या के आरोपी खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लेनदेन का पुराना विवाद था, जिसके चलते घटना वाली रात मामूली सी बात पर खेत मालिक ने अधेड़ की हत्या कर दी थी। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के ग्राम हैदलपुर में 20 नवंबर की रात खेत में पानी लगा रहे अधेड़ किसान गोपीचरन पुत्र सीताराम कोरी निवासी हैदलपुर की कुल्हाड़ी काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शिवचरण ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके भाई गोपीचरन ने अपनी ढाई बीघा जमीन 2016 में बेच दी थी। जिसका पैसा उसने गुल्लू सिंह के पास रख दिया था।

इसी पैसे के लेनदेन को लेकर गुल्लू से उसका विवाद चल रहा था। पैसा मांगने पर गुल्लू सिंह ने उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या व एससी एसटी एक्ट मामला नामजद कर लिया था। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ कालपी सुबोध कुमार गौतम, आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार को लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम हत्यारोपी को थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी ने बताया कि हत्या रोपी गुल्लू सिंह ने बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से गोपीचरन पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आटा आनंद कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, रामचंद्र, कांस्टेबल विनोद कुमार, विकास कुमार, शैलेंद्र सिंह, उदयभान आदि रहे। वहीं खुलासे के बाद एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें