फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी खाते से निकल गए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रठगांव स्थित सेंट्रल बैंक के अधिकारियों पर किसानों ने केसीसी के खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। किसानों ने एडीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है।

गुरुवार को जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे बिधूना क्षेत्र के वीरपुर के नीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दुर्गेश, सदानंद सिंह, गंभीर सिंह, वीरेंद्र सिंह ने एडीएम को बताया कि उन्होंने सेंट्रल बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लोन लिया था। सभी को अलग-अलग स्वीकृत राशि दो लाख 80 हजार में 80 हजार रुपये ही दिए गए। शेष राशि बैंक से नहीं दी गई और खाते से पूरी रकम निकाल ली गई। किसानों ने बैंक मैनेजर व फील्ड आफीसर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने सात दिन के अंदर एलडीएम को जांच कर जवाब देने का नोटिस दिया है। इस संबंध में मैनेजर से बात नहीं हो सकी। एलडीएम दूधनाथ का कहना है कि मामले की विभागीय जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें