औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सौहरी गड़िया गांव में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। एक मकान से 10 हजार की नगदी के अलावा जेवर पर हाथ साफ कर दिया जबकि दूसरे मकान से छह हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना की जांच पड़ताल की है।
क्षेत्र के सौहरी गड़िया गांव में श्याम सिंह राजावत के मकान में चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगद और तीन सोने की अंगूठी, तोड़िया व बिछिया पार कर दीं। घटना के समय श्याम सिंह रजावत छत पर सो रहे थे। रात एक बजे के करीब आहट पाकर वह नीचे उतरे तो देखा कि कमरे में बक्से का ताला टूटा पड़ा हुआ था। उसमें रखे रुपये और जेवर गायब थे। उन्होंने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा कर लिया लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए।
इसी गांव में दक्षिणी छोर पर बने मक ान में भी चोरों ने छह हजार रुपये नगद और एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मक ान मालिक डिंपल चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी जमा पूंजी वहीं रखी थी। अजीतमल कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।