फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते पांच को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के देवकली मंदिर के पास बीहड़ में व्यापारी को लूटने की साजिश रचते पांच लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से दो तमंचे, चाकू व कारतूस बरामद किए हैं।
रविवार को एसपी संजीव त्यागी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात स्वॉट टीम प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा व कोतवाली प्रभारी पावन पांडेय गश्त पर थे। सूचना पर रविवार सुबह टीम देवकली मंदिर स्थित बीहड़ी क्षेत्र पहुंची। यहां जालौन निवासी व्यापारी संतोष गुप्ता को लूटने की फिराक में बैठे पांच लोगों ने पुलिस को आते देख फायरिंग कर दी। करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि लुटेरों में नाराजनपुर निवासी नजाकत अली, कखावतू कालोनी निवासी नासिर, गांधीनगर बकेवर (इटावा) निवासी इंतजार अहमद, नारायनपुर निवासी लाल सिंह व सफीक शामिल हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी लूट, चोरी, छिनैती जैसी घटनाआें को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ औरैया, इटावा औप जालौन जिले में कई मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटना का मास्टर माइंड नजाकत अली था। उसने ही अपने साथियाें को पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था और घटना को अंजाम देने के बाद बंटवारा करने की बात कही थी।
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपी लाल सिंह ने बताया कि वह शहर के सुभाष चौराहे पर दीपक गुप्ता की दुकान पर काम करता था। वहीं पर व्यापारी संतोष गुप्ता रुपये लेने आता था और प्रत्येक शनिवार को जालौन जाता था। देवकली चौकी के पास बीहड़ में खड़े होकर वे व्यापारी को लूटने की साजिश रच रहे थे।

- लूट की साजिश रचते पांच को पकड़ा
- रुपये लेकर जालौन जा रहे व्यापारी को लूटने की फिराक में थे आरोपी










































































































































































































































































































































































































































































































फोटो21 एयूआरपी01 - घटना का खुलासा करते एसपी संजीव त्यागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें