अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शुक्रवार को शहर के करीब आधा दर्जन स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा 7500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
इंडियन आयल तिराहा, फफूंद तिराहा, दिबियापुर तिराहे, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा एवं देवकली चौकी के पास यातायात प्रभारी शैलेश पांडेय व कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 50 दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालान काटे। कई वाहन चालकों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर डिग्गी खुलवाकर चेकिंग की।
सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैयार है।
-चेकिंग के दौरान बाइक चालकों को लगवाए हेलमेट