फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को फर्जी आईडी पर सिमकार्ड देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फूलसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मोबाइल सिम विक्रेता को भी गिरफ्तार किया है। इस दुकानदार ने ही फर्जी आईडी का प्रयोग कर हत्यारों को सिमकार्ड उपलब्ध कराया था, जिससे फूलसिंह को फोन कर एकांत में बुलाकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि 21 जून को शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी फूल सिंह राजपूत पुत्र अमरचंद्र राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शहर के करमेर रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले नरेश यादव उर्फ लंबरदार पुत्र माता प्रसाद, उसकी पत्नी रेखा और भाई दिनेश यादव निवासीगण मोहल्ला गांधी नगर उरई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

नरेश ने जिस मोबाइल नंबर से फूल सिंह को रेखा से फोन कराया था उसकी आईडी फर्जी निकली थी। पूछताछ में नरेश ने उसका दुकानदार का नाम बताया, जिससे सिम खरीदी थी। शहर के राठ रोड स्थित बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से मोबाइल की दुकान किए प्रखर गुप्ता पुत्र अरुण कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला गांधी नगर उरई ने ही फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर ज्यादा रुपये के लालच में नरेश को सिमकार्ड उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन


उस सिमकार्ड में सोनू वर्मा पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम मंडारी माधौगढ़ नाम की फर्जी आईडी के दस्तावेज लगे थे। पुलिस ने सिमकार्ड विक्रेता प्रखर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे पकड़ने वाली टीम में उरई इंस्पेक्टर रुद्रकुमार सिंह, एसआई राजवीर सिंह, सिपाही देवीशरण व विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उसी सिम के नंबर से फूल सिंह को की गई थी कॉल
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विक्रेता को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें