अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर परिजनों को आपबीती बताई। रविवार को परिजनों के साथ पीड़िता ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रुरुआ फफूंद निवासी शबनम कुमारी ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी प्रकाश बाबू से कराई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज में अस्सी हजार रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे।
उसने यह बात जब परिजनों को बताई। परिजनों ने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। विवाहिता ने बताया कि जब उसने यह बात ससुरालियों को बताई तो ससुरालियों ने उसे पीटना शुरू दिया। परिजनों ने आकर कई बार ससुरालियों को समझाया मगर वह नही माने और रोज प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पति प्रकाश बाबू, ससुर बड़ेलाल, सास राजेंद्री देवी, जेठ विकास, जेठानी रोशनी व ननद राखी व सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।