फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार की रात एंबुलेंस चालक ने नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह शव लटकता देख मरीजों के तीमारदारों में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर आए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी रामअवतार का 25 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर प्राइवेट एंबुलेंस का चालक था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को चंद्रशेखर घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। बताया जाता है कि रात में जब जिला अस्पताल परिसर में सन्नाटा हो गया तो नीम के गमछा का फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह लोगों ने शव लटकता देखा तो हलचल मच गई।
विज्ञापन


किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चंद्रशेखर के फांसी लगाने की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बदहवास हालत में परिजन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और शव देखकर रोने बिलखने लगे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने रंजिशन उसकी हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें