फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा ट्रैक्टर मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)।
विज्ञापन

लूटे ट्रैक्टर-ट्राली की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ट्रैक्टर मालिक भटक रहा है। मंगलवार को फिर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने मामला भर्थना थाना क्षेत्र का होने का वजह से टरका दिया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी मुनेंद्र सिंह ने कोतवाली बिधूना में तहरीर देते हुए बताया कि मुहारी निवासी ट्रैक्टर चालक विकास फूटेकुआं बाबा ईंट उद्योग से ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट लादकर बिधूना मंडी नदी पुलिस के पास 26 मई को आया था। उस समय चालक ने बिधूना पहुंचने की बात कही थी। उसी दिन शाम लगभग छह बजे नगला महान थाना भर्थना के कुछ लोगों ने सूचना दी कि विकास नाम का युवक झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो चालक बेहोशी की हालत में था। सूचना पर 100 पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि चालक के पास से ट्रैक्टर और ट्राली नहीं मिले। बताया कि इसकी जानकारी भर्थना पुलिस को दी गई थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामला भर्थना थाना क्षेत्र का है और वही पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें