फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में छात्र ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)। प्रेम प्रसंग में बीएससी के छात्र ने जहर खा लिया। सैफई अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अछल्दा थाना अंतर्गत गांव बझेरा निवासी पवन कुमार (20) पुत्र श्याम नारायण अछल्दा में एमआर का काम करता था। बाहर से सामान लाकर दुकानों पर बेचता था। वह योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय में बीससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


चर्चा है कि वह एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के इनकार करने पर शनिवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सैफई अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने जहर खाकर आत्महत्या की तहरीर दी। कारण स्पष्ट नहीं है। मगर, चर्चा प्रेम प्रसंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें