फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को चाकू दिखाकर 74 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को चाकू दिखाकर 74 हजार की लूट कर ली। वारदात के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। माता पिता के घर आने पर उसने सारी बात बता डाली। पिता ने कोतवाली पहुंचकर लूट की तहरीर दी। जिसमें बताया कि लूट करने वाला आरोपी उसका रिश्तेदार ही है।
विज्ञापन


मोहल्ला इंद्रानगर निवासी रामशंकर बाथम सोमवार की देर शाम किसी काम से बाहर और उनकी पत्नी बाजार गई थी। घर में तब उनकी बेटी प्रियंका बाथम (16) अकेली थी। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रहने वाला उसका रिश्तेदार आ गया।

उसने प्रियंका को चाकू दिखाकर डराया और कमरे से जाकर अलमारी में रखे 74 हजार रुपये लूटकर धमकी देता हुआ भाग निकला। कुछ देर बात जब रामशंकर व उसकी पत्नी घर वापस लौटे तो प्रियंका ने उन्हें पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


रामशंकर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह आरा मशीन पर काम करता है और रुपये बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे थे, जो अगले दिन सुबह बैंक में जमा करने जाने वाला था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर रिश्तेदार ने दिया वारदात को अंजाम
-अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें