फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात दिखाओ और चार हजार रुपये लो, कहकर पूरे जेवरात ले गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। गांव की महिलाओं को एक अनजान ने ठग लिया। उसने महिलाओं से कहा कि वे गहने दिखाएं और चार हजार रुपये लें। जब महिलाओं ने उसे अपने गहने दिए तो वह उन्हें लेकर रुपये लाने के बहाने गई तो फिर नहीं लौटी। एक महिला के पति ने आरोपी की फोटो के साथ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



विकास खंड के ग्राम बैसोली में एक महिला उदयवीर के घर पहुंची और उसकी पत्नी मिथलेश कुमारी और गांव की लगभग चार अन्य महिलाओं से जेवर दिखाने के बदले में चार हजार रुपये देने की बात कही। सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से जेवर ले आईं और उस महिला को सौंप दिए। महिला अभी रुपये लेकर आने की बात कहकर जेवरात लेकर वहां से चली गई। इस दौरान उदयवीर की बेटी ने उस महिला की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। घटना के बाद महिला लौट कर नहीं आई। तब मिथलेश कुमारी ने यह बात अपने पति उदयवीर को बताई। सोमवार को हुई घटना की बुधवार को उदयवीर ने अछल्दा थाने ने अज्ञात महिला के खिलाफ ठगी की तहरीर दी है। अछल्दा एसओ का कहना है कि आरोपी महिला की फोटो मिल गई है। तलाश की जा रही है। महिला लगभग दो लाख के गहने ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें