फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा गाड़ी से कुचलकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर एक संतकबीर नगर मुहल्ले में बुधवार की शाम नगर पंचायत के बगैर नंबर प्लेट की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मुहल्ले के लोगों ने गाड़ी और चालक को पकड़ लिया। चालक की धुनाई कर पुलिस को सूचना दी, इतने में मौका पाकर आरोपी भाग गया। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

बालिका समवृद्धि (3) पुत्री गुड्डू सोनकर नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर एक संतकबीर नगर मुहल्ले की रहने वाली थी। उसके घर के सामने सड़क पर ब्रेकर बना हुआ है। जहां पर वह खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत की कचरा उठाकर तेज रफ्तार में जा रही कूड़ा गाड़ी ने समवृद्धि को कुचलकर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को लोग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने चालक सहित गाड़ी को पकड़ लिया और चालक को पीटने लगे। इस दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और गाड़ी को लेकर थाने चली गई। समवृद्धि तीन बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें