फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पुलिस ने दो ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। सरकार के कड़े रुख के बावजूद अवैध खनन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। आटा थाना पुलिस ने रविवार की रात अवैध खनन करते मौरंग लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रैक्टरों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


आटा थाना पुलिस को रात में मुखबिर से अवैध खनन होने की सूचना मिली। जानकारी पुख्ता होने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार फोर्स के साथ तुरंत छापेमारी के लिए निकले। साथ उन्होंने संकट मोचन चौकी इंचार्ज रजनीश कटियार व एसआई महेश चौधरी को भी दबिश के लिए बुला लिया।

चौकी इंचार्ज ने गश्त के दौरान रिरूआ नहर के पास मौरंग से लदे दो ट्रैक्टरों को आता देखा। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर के आगे लोकेशन देती चल रही एक बाइक भी पकड़ी भी पकड़ी है।
विज्ञापन


पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों के नाम रघुराज पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम बम्हौरी, बहादुर पुत्र दिल्लीपथ निवासी ग्राम सुनहटा व संतोष पुत्र उमराव निवासी इंद्रानगर उरई बताए है। पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर व बाइक को लेकर थाने आई। पुलिस ने ट्रैक्टरों व बाइक को सीज कर इन तीनों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कर थाने में बंद कर दिया।
विज्ञापन


लोकेशन दे रही एक बाइक भी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें