अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 24 नामजद समेत तीन सौै अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट में घायल हुई रामकिशोर गुप्ता की पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिस पर 23 सितंबर को परिजनों व ग्रामीणों ने दिबियापुर रोड तिराहे पर शव रखकर जाम लगाया दिया था। पुलिस ने जाम लगाने पर लालजी गुप्ता, कुलदीप गुप्ता व जीतू गुप्ता, मृतका के पुत्र राहुल गुप्ता, मोगा उर्फ पवन गुप्ता, मांटू गुप्ता, सोनी गुप्ता व मोनी गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, कौशल पोरवाल, सीटू गुप्ता, शीलू गुप्ता व मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, योगेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विक्की गुप्ता, गोलू गुप्ता, दिनेश गुप्ता समेत 150 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 149, 341, 342, 188, 332, 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दूसरी घटना एक अक्टूबर रविवार को नदी पुल पर ट्रक की चपेट में आने से सरमन की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया था। पुलिस ने सहदेव, वीरू, शिवम, आदेश व गुड्डू निवासीगण बिधूना सहित 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 149, 341, 342, 188, 332, 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।