फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर(कन्नौज)। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। युवक को फंदे पर लटका देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी राधेश्याम (22) पुत्र कुंवर पाल का बुधवार रात पत्नी नीशू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से आहत होकर राधेश्याम अलग कमरे में सोने चला गया। कमरे में छत के कुंडे से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे। राधेश्याम को फंदे पर झूलता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन



युवक ने फांसी लगा दी जान
परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें