अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा की किसी युवक के साथ ली गई सेल्फी को कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। इसके बाद मंगलवार को किशोरी लापता हो गई। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि घर के पास दुकान में काम करने वाले एक युवक ने एक सेल्फी खींच ली। इस सेल्फी को किसी ने वायरल कर दिया जिससे उसकी बेटी परेशान रहने लगी और कालेज नहीं गई तथा घर में से अचानक लापता गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके अलावा पुलिस ने सेल्फी लेने वाले युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में एक युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। तलाश की जा रही है।