अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास शुक्रवार देर रात किसी वाहन ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी, जिससे इस पर सवार तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली में तैनात विकास कुमार पुत्र रामनरेश निवासी इंद्रानगर रायबरेली, मनोज कुमार पुत्र जिलेदार सिंह निवासी नगला जिला मैनपुरी और राजू छौंकर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अछनेरा जिला आगरा शुक्रवार रात में जीप से हाईवे गश्त के लिए निकले थे।
भीखेपुर हाईवे पर कौशल फिलिंग सेंटर के पास पीछे से किसी वाहन ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर से जीप खड्ड में पलट गई। तीनों पुलिस कर्मी उसमें दब गए। सूचना मिलते ही मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
-इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है
अमर उजाला ब्यूरो