अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर में ससुराली जनों ने मिट्रटी का तेल डालकर विवाहिता की हत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जली हुई महिला को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर थाने मे बैठा लिया। इस मामले में थाना पुलिस ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। वहीं तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दिबियापुर थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित कप्तान सिहं पुत्र हरचन्द्र निवासी कल्याणपुर थाना इकदिल जिला इटावा ने बताया की उन्होंने अपनी पुुत्री संतोषी की शादी राधे उर्फ तहसीलदार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सुंदरपुुर नौगवा थाना दिबियापुर के साथ डेढ़ साल पूर्व की थी। जिसमें उसने दहेज में पूरा सामान सहित करीब दो लाख रुपये नगद दिए थे। शादी के बाद ससुराली जनों की ओर से उसकी पुत्री से दहेज में बाइक के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। इस पर उसकी पुत्री ने देने में असमर्थता जता दी। इस पर ससुरालीजन पुुत्री को मानसिक रूप से परेशान करने लगे। पीड़ित पिता ने बताया कि जब हम लोगों ने ससुराली जनाें को समझाया तो उन लोगों ने उन्हें भी गाली देकर भगा दिया। बताया कि उसके बाद ससुरालीजनों ने मेरी पुत्री पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। बताया कि जलाने से उसकी पुत्री का शरीर बुरी तरह से जल गया है। पीड़ित पिता ने बताया कि जली हुई अवस्था में ससुुरालीजनों द्वारा पुत्री को घर में रोक लिया गया था। जब उन्हें सूचना मिली तो उन लोगों ने पुत्री की ससुराल पहुंचकर उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं शिकायत के बाद थाना पुलिस ने महिला पुत्री के पति राधे को हिरासत मेें लेकर थाने में बैठा लिया है और उससे पूछतांछ कर रही है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास
- मायके वालों ने पहुंचकर गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
- पुलिस ने घायल महिला के पति को हिरासत में लिया