कालपी (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने 12 पेटी मिलावटी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भाग निकला। सीओ सुबोध गौतम ने कोतवाली परिसर में मामले का खुलासा किया।
कालपी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता को शुक्रवार की देर शाम मुखबिर से मिलावटी शराब बनाए जाने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर ने स्वाट टीम के साथ मिलकर मोहल्ला चंद्रनगर में छापा मारा तो दो युवक भागने लगे।
पुलिस ने दौड़कर एक को पकड़ लिया, पर दूसरा भाग निकला।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम राकेश शिवहरे पुत्र मैथिलीशरण शिवहरे निवासी खंडेराव जालौन बताया, जबकि भागे आरोपी की पहचान कल्लू उर्फ विशम्भर यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी मोहल्ला राजघाट कालपी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 16 पेटियों में 800 क्वार्टर मिलावटी शराब, भारी मात्रा में ढक्कन, रैपर, 36 खाली क्वार्टर, चार लीटर यूरिया व घोल व दो किलो यूरिया बरामद की है।
पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी भाग निकला