फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समेत तीन ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा/उरई/माधौगढ़। अलग-अलग जगहों पर किसान सहित तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आटा के ग्राम पिपराया में कर्ज से परेशान किसान ने घर के बाहर बाड़े में लगे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। वृद्ध के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर में व रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी में दो युवकों ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


आटा प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पिपराया निवासी मट्टू (40) पुत्र मोतीलाल साहू ने शुक्रवार शाम परिवार के साथ खाना खाया और सोने चला गया। देर रात जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी किसी समय मट्टू उठकर घर के बाहर जानवरों के बाड़े में पहुंचा और वहां लगे नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर वालों की आंख खुली तो उसे बिस्तर पर न पाकर तलाश शुरू की।

तभी मट्टू का एक बेटा उसे ढूंढते हुए बाड़े में पहुंचा तो वहां पर पिता को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर घर के बाकी लोग दौड़े। मट्टू को फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मट्टे के गले में पड़े गमछे में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें कर्ज से तंग आकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी हुई थी। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। मट्टू के पास सात बीघा जमीन थी।

उसने गांव के कई लोगों से करीब एक लाख कर्ज ले रखा था और वापस नहीं कर पा रहा था। मट्टू के दो बेटे व एक बेटी है। इसमें एक बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। उधर, उरई शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर बंबी रोड निवासी देवेंद्र (40) पुत्र किशोरी लाल ने शुक्रवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो परिजनों ने दरवाजे को कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

इस पर जब उन्होंने रोशनदान से झांका तो देवेंद्र को फंदे पर लटका पाया। आनन फानन में दरवाजा तोड़ा गया और देवेंद्र को फंदे से उतारकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देवेंद्र के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी निवासी आशीष (19) पुत्र चंद्रप्रकाश ने शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कहीं घूमने जाने की जिद कर रहा था। तब पिता ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर रात में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


-आटा के पिपराया में कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी
-उरई व रेढ़र के कुदारी गंाव में दो युवक भी फंदे में झूले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें