फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम के लिए जिले में गठित हुई चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। साइबर क्राइम बदलते परिवेश में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। पुलिस ऐसे मामलों की रिपोर्ट तो दर्ज कर लेती है मगर दो कदम भी आगे नही बढ़ पाती है। इस समस्या को देखते हुए जिले में साइबर क्राइम की चार टीमें गठित की गई है।

जिले मेें हर माह साइबर क्राइम के दर्जनों मामले हो रहे हैं। कहीं एटीएम से आनलाइन रुपये पार होने की घटनाएं हो रही है तो कहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट। जिसकी रिपोर्ट भी तो पुलिस दर्ज कर लेती है लेकिन पुलिस इन मामलों का खुलासा नही कर पाती। पुलिस की स्मार्ट व्यवस्था के तहत एसपी संजीव त्यागी ने साइबर क्राइम रोकने के लिए साइबर सेल के गठन के बाद चार टीमों का गठन किया है। ये टीमें साइबर अपराध रोकने का प्रयास करेंगी साथ ही साइबर क्राइम के मामलों का खुलासा भी करेगी।
विज्ञापन


1. साइबर रिसर्च लैब टीम- जिले के किसी भी थाने में साइबर क्राइम संबंधी अपराध पंजीकृत होने पर साइबर रिसर्च लैब टीम का उत्तरदायित्व होगा कि संबंधित थाने से तत्काल रिपोर्ट की प्रति प्राप्त कर साक्ष्य संकलन योजना व अपराध अनावरण योजना बनाकर विवेचक का सहयोग करना।

2. साइबर कोआर्डिनेशन टीम- साइबर कोआर्डिनेशन टीम का उत्तरदायित्व होगा कि अपराध का अनावरण करने के लिए वांछित एजेंसियों से पत्राचार कर प्राप्त सूचनाओं की रिपोर्ट साइबर रिसर्च लैब टीम व विवेचक को उपलब्ध कराना।
विज्ञापन


3. साइट निरीक्षण टीम- साइट निरीक्षण टीम का उत्तरदायित्व होगा कि साइट का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित करते हुए विवेचक को सहयोग प्रदान कर संकलित साक्ष्य की फर्द बरामदगी तैयार कराना।

4. मॉनिटरिंग टीम- साइट निरीक्षण टीम संकलित साक्ष्यों के विश्लेषण के लिए संकलित साक्ष्यों को क्रम बद्ध कराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें