फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने औरैया पहुंची कानपुर देहात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात के संघ प्रचारक के घर पर हुए हमले के छह नामजद आरोपियों मेें शामिल और नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर सभासद की धरपकड़ को कानपुर देहात पुलिस ने बुधवार की रात उसके घर पर छापा मारा। हालांकि पुलिस को खाली हाथ वापस जाना पड़ा। उधर इस प्रकरण में शामिल छह लोगों में कुछ को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।
विज्ञापन



गत 20 फरवरी को कानपुर देहात के डेरापुर निवासी संघ प्रचारक अंकुर श्रीवास्तव पुत्र आनंद स्वरूप के घर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। फायरिंग भी की गई थी। हालांकि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ था। अंकुर श्रीवास्तव की ओर से कानपुर देहात पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें औरैया गोविंद नगर वार्ड के सभासद राजवीर का भी नाम आरोपियों की सूची में शामिल है। बुधवार को उनके गोविंद नगर आवास पहुंचकर गिरफ्तारी को दबिश दी। हालांकि इस दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली। उधर कानपुर देहात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


-डेरापुर क्षेत्र के संघ प्रचारक के घर पर हुए हमले में नामजद की तलाश में है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें