फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवती के ससुराल में भेजे अश्लील पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। एक युवक ने गांव ही एक युवती की ससुराल में शादी से पहले कई आपत्तिजनक पत्र भेज दिए। मार्च में होने वाली शादी के दौरान दूल्हे सहित बारातियों की लाश बिछाने की धमकी भी दी। आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र एक गांव की युवती की शादी कानपुर देहात के एक गांव के युवक से होनी है। आठ मार्च को बरात है। गांव के ही एक युवक ने युवती की मां, बहनों और बुआ के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों से भरा पत्र लगभग बीस रिश्तेदारों को भेजा है और पत्र के साथ दस रुपये का नोट भी संलग्न किया है। बताया जाता है कि इससे पूर्व आरोपी के परिजनों ने युवती का रिश्ता दो वर्ष पूर्व दूसरी जगह तय करवाया था। युवक के दिव्यांग होने पर शादी टूट गई थी। इससे आरोपी खुन्नस मानता है। बताया गया कि आरोपी ने नवंबर 2018 में लड़की की बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें