फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से हटवाया गया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील क्षेत्र के क्योंटरा गांव में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला के आदेश पर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन


लेखपाल प्रमोद पाल ने बताया कि क्योंटरा गांव में गाटा संख्या 216 जो प्राथमिक के नाम दर्ज है पर गांव के दबंग मवेशी बांधकर कब्जा किए हुए हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर से कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसडीएम सदर ने अवैध कब्जेदार को नोटिस देकर जमीन खाली करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन



इसके बावजूद दबंग कब्जा नहीं हटा रहे हैं। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला के आदेश पर तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर जमीन खाली करवाई। इस दौरान मिले निष्प्रयोज्य सामान को तहसील प्रशासन ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




-अवैध कब्जेदार को नोटिस देकर जमीन खाली करने के आदेश दिए थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें