फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने दो युवकों को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी राधारमण ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि शुक्रवार देर शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। उसी दौरान मोहल्ले के दो लोग आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गालियों का विरोध किया तो उक्त लोग लात-घूसों से मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख मौके पर अन्य मोहल्ले वाले आ गए और दबंग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उक्त दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं, दूसरी घटना क्षेत्र के जैतपुर गांव में हुई। यहां पर मजूदरी करके घर वापस आ रहे आदित्य निवासी जैतपुर को दो लोगों ने रास्ते में रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी बाइक सवार दो लोगों के आ जाने से उक्त दबंग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिल गई है तथा घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें