फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपाचे सवार बदमाशों ने युवक से बाइक व नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर के पास अपाचे सवार तीन बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक के हाथ में डंडा मारकर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर उसकी बाइक, मोबाइल तथा जेब में पड़े 430 रुपये लूट लिए। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। कुछ देर बाद जब राहगीर निकले तो पीड़ित ने उनके मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को कोतवाली लाई। पीड़ित ने तहरीर दी।

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगौली निवासी वासिम खां अपनी बाइक से बुधवार की शाम अपने दोस्त शिवम के घर बिधूना आ रहा था। कमलपुर नहर पर चकरपुर पुल के पास से अपाचे सवार तीन बदमाशों ने हाथ में डंडा मार कर बदनपुर के पार बने ब्रेकर पर रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने बाइक व जेब में पड़े 430 रुपये व मोबाइल आदि लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों के फोन से युवक ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर कोतवाली ले आई। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। मगर गुरुवार की देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें