फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम हरदोई राजा में बीस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम राजा हरदोई के सुनसान घर से 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात व बर्तन चोरी हो गए। पीड़ित पक्ष ने महिला ने घटना की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित महिला ने अपने छोटे पुत्र व उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रानी सुशीला सेंगर पत्नी राजा शोभा सिंह जूदेव निवासी हरदोई राजा गढ़ी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े पुत्र के पास मुंबई गई थी और घर में ताला लगा था। जब वह गुरुवार को लौटकर घर आई तो कुंडी लोहे के तार से बंधी थी। दरवाजा खोलकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषण व बर्तन गायब थे। रानी के मुताबिक घर से 4 सोने की चूड़ी 80 ग्राम, 2 सोने के कडे़ 60 ग्राम, 2 मंगलसूत्र 40 ग्राम, 6 अंगूठियां 30 ग्राम, 2 चेन 42 ग्राम, 2 सोने की करधनी 70 ग्राम के आभूषण तथा लगभग 24 किलो चांदी के बर्तन के अलावा घर गृहस्थी का सामान व कपडेे़ पीतल के घंटे समेत तमाम सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन


चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख के आसपास है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़िता रानी सुशीला सिंह ने बताया कि उनके मकान पर उनका छोटा बेटा और बहू अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। चोरी में इन लोगों का भी हाथ हो सकता है।

जब इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है। कहा कि यह पारिवारिक विवाद कई वर्षों से चल रहा है। फिलहाल संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


-महिला ने छोटे पुत्र व उसकी पत्नी पर आरोप लगाया
-पारिवारिक विवाद है, फिर भी चोरी का जांच चल रही-कोतवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें