फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास और ननद परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एक्सीडेंट से घायल पति को देखने आई मां के सामने ससुरालियों द्वारा की गई गाली गलौज से क्षुब्ध होकर एक महिला ने ट्रेन से कटने के प्रयास किया। समय पर आई सूचना के बाद पहुंची पुलिस महिला को रेल पटरी से उठाकर थाने ले आई। सूचना पर पति एवं परिजन थाने पहुंच गए है।
विज्ञापन



शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे एक महिला फफूंद रेलवे स्टेशन की बंद हो चुकी क्रासिंग के पास बदहवास हालत में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के डाउन रेलवे ट्रैक पर बैठी थी। पास से गुजर रहे एक युवक ने महिला को बदहवास देखकर थाने के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को घटना की जानकारी दी। इस पर दौड़कर पहुंची पुलिस टीम के एसआई मुकेश कुमार एवं कांस्टेबल अरविंद कुमार व जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। महिला को समझा बुझाकर पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला ने अपना नाम पूनम यादव पत्नी विमलेश निवासी फफूंद बताया।

महिला ने बताया कि उसके पति का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। पति को देखने के लिए उसकी मां याकूबपुर के पास ग्राम छब्बा का पुरवा से देखने आई थी। सास एवं ननद ने मां के सामने ही उनके साथ गाली गलौज की थी। इसी से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल आई। उसकी शादी को सात वर्ष का समय हो गया है। थाने में पति एवं महिला के पिता जयसिंह भी थाने पहुंच गए हैं। महिला के पिता ने भी ससुरालियों एवं पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ औरैया श्योदान सिंह ने भी थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही महिला के पति पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें