फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के जेनरेटर के डायनुमा खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। डायनमो चोर सक्रिय हैं। अब शनिवार की रात स्टेट बैंक शाखा के पीछे रखे जेनरेटर से चोरों ने दो डायनमो पार कर दिए। लगातार चोरों द्वारा जेनरेटर के डायनमो खोलने की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस की नींद नहीं खुल रही है। जेनरेटर के डायनमो चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे में तिराहे के पास भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। शनिवार की रात चोरों ने बैंक के पीछे हाते में रखे दो बड़े जेनरेटरों से डायनमो पार कर दिए। रविवार को सुबह जब भवन स्वामी ब्रजेश पोरवाल वहां पहुंचे तो सामान बिखरा देखा और जेनरेटर के डायनमो गायब थे। उन्होंने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया।


जेनरेटर के डायनमो चोरी करने का तरीका बड़ा ही अजीब है। चोर उन्हीं जेनरेटर को अपना निशाना बनाते हैं जो थोड़ा बहुत आड़ में हाता आदि में रखे हैं। चोर वहां पर जेनरेटर का डायनमो पूरा नहीं खोलते ही सिर्फ ऊपर नीचे से खोलते हैं, जिससे उसमें लगी तांबे का तार निकाल सकें। यह बाजार में काफी महंगा बिकता है। इस कार्य में काफी समय भी लगता है। लोगों का कहना है कि बिना मिस्त्री के यह काम कोई चोर नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें