फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग से गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गैस चूल्हे से खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। जिससे पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र सीताराम के घर में गुरुवार की रात गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिससे गृहस्थी भी जलने लगी। घर से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने गांव के लोगों को इकट्ठा कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे पचास हजार रुपये नगद व सोने चांदी के जेवर, कपड़े खाने पीने का सामान सहित पूरी गृहस्थी राख हो गई। लोगों ने सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर आग बुझाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


आग की सूचना पर पहुंचे कानूनगो मंसूर खान ने आग में हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दे दी है। आग में सब कुछ जल जाने से परेशान देवेंद्र के परिवार को ग्राम प्रधान कौशलेंद्र सिंह ने 50 किलो आटा, घी, तेल, मसाले व कुछ आर्थिक मदद देकर सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें