संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी के विरोध करने पर मारपीट की गई। खेत से लौटे परिजनों को किशोरी ने घटना की जानकारी दी जिसे सुनकर हड़कंप मच गया। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुरुवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर में अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने गए थे। तभी गांव का युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो मारपीट की। किसी तरह आरोपी से छूटकर भागी किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसे सुनते ही आरोपी मौके से भाग गया। खेत से लौटे परिजनों को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।